देहरादून 18 जुलाई 2026। सामाजिक सेवा सुरक्षा समिति द्वारा शनिवार को सूचना भवन, रिंग रोड, देहरादून में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप सूचना निदेशक श्री बद्री चंद नेगी को जनसंपर्क एवं सूचना प्रसार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री नेगी ने सूचना विभाग के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा है, जिसके लिए समिति ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में सामाजिक सेवा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह, सचिव राजीव मैथ्यू, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव राहुल राजपूत सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री नेगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
समिति ने कहा कि भविष्य में भी समाज और जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी।