युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई - Seva Bharat Times

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

चंपावत। टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि युवक का शव स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट पर लटका मिला।

मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर के ग्राम सभा नायकगोठ निवासी विवेक भंडारी पुत्र देवेंद्र भंडारी उम्र 21 साल सुबह 6 बजे खेलने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर जा रहा था। गेट बंद होने के कारण गेट के ऊपर से चढ़कर स्टेडियम के अंदर प्रवेश के दौरान अचानक वह गेट पर ही अटका रह गया।

जिसके बाद स्टेडियम के समीप मौजूद लोगों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रबंधन समिति के लोगों को सूचना दी। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि उप निरीक्षक मनोज जलाल व दिलबर सिंह भंडारी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजन व स्थानीय लोग अंदेशा जता रहे हैं कि शायद करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी।

सुबह से बारिश होने के चलते माना जा रहा है कि गेट पर करंट दौड़ रहा होगा। युवक की मृत्यु के बाद टनकपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एसडीओ यूपीसीएल मयंक भट्ट ने बताया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *