सीएम ने एनसीसी के अपर महानिदेशक रहे केजे बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की - Seva Bharat Times

सीएम ने एनसीसी के अपर महानिदेशक रहे केजे बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की

 

मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय के जे बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *