देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देवभूमि उत्तराखण्ड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तराखण्ड आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखण्ड आगमन पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने इस अवसर को विशेष बना दिया।