दर्दनाक सड़क हादसा! मसूरी में टैंकर हादसे ने झकझोरा - Seva Bharat Times

दर्दनाक सड़क हादसा! मसूरी में टैंकर हादसे ने झकझोरा

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां पानी से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा पहाड़ी मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से हुआ। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।  

हाल के दिनों में मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगातार सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पहाड़ी मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *