सीएम धामी ने 4,400 श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, DBT से खातों में पहुंचे 11 करोड़ रुपये

विवाह सहायता, मृत्यु अनुदान, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजनाओं के तहत लाभार्थियों को मिला सीधा आर्थिक लाभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4,400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजना के लाभार्थियों को वन क्लिक के जरिए यह राशि वितरित की।

मुख्यमंत्री के बड़े निर्देश

श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर अधिक पात्र श्रमिकों को लाभ पहुंचाया जाए।

कार्यस्थलों के पास आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए।

योजनाओं के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता और सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग किया जाए।

केवल पात्र श्रमिकों को ही योजनाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

एक साल में 93 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

कार्यक्रम में दी गई जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 93 करोड़ 6 लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कैलाश पंत, गीता रावत, मोहिनी पोखरिया, विनीत कुमार, विपिन कुमार, शैलेश सती, दुर्गा चमोली सहित श्रम विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रम आयुक्त प्रकाश चन्द्र दुम्का ने किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *