अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे पर मानवता की मिसाल

उत्तराखंड नर्सिंग एसोसिएशन की प्रदेश महामंत्री एलवीना मैथ्यू ने मरीजों को बांटे फल।

गोपेश्वर/चमोली | सेवा भारत टाइम्स। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे के अवसर पर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मानव सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर एलवीना मैथ्यू द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता और समर्पण का प्रतीक है। मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और नर्सिंग कर्मी दिन-रात इसी भावना के साथ कार्य करते हैं।

फल वितरण कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के कई नर्सिंग अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर संदेश देखने को मिला।


नर्सिंग अधिकारियों ने भी अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे की शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की मरीजों एवं उनके परिजनों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *