त्योहारी सीजन होली में मिलावट को लेकर खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग  सजग हुआ - Seva Bharat Times

त्योहारी सीजन होली में मिलावट को लेकर खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग  सजग हुआ

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों को हतोत्साहित करने के लिए लगातार खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के आलाधिकारी पूरे जनपद में गहन निरीक्षण अभियान छेड़े हुये हैं।

  • 15 खाद्य पदार्थों से सम्बंधित दुकानों का गहन निरीक्षण किया।
  • 5 दुकानदारों को गंदगी के चलते नोटिस भी जारी किये गये।

टिहरी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को भी त्योहारी सीजन होली में मिलावट को लेकर सजग दिखा। सोमवार को विभाग के अधिकारियों ने नई टिहरी, बौराड़ी और बीपुरम में 15 खाद्य पदार्थों से सम्बंधित दुकानों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गये। जबकि 5 दुकानदारों को गंदगी के चलते नोटिस भी जारी किये गये।
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों को हतोत्साहित करने के लिए लगातार खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के आलाधिकारी पूरे जनपद में गहन निरीक्षण अभियान छेड़े हुये हैं। रविवार को चंबा के बाद विभाग के आलाधिकारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित बौराड़ी व बीपूरम में गहन निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण अभियान में ऐसे नामचीन रेस्टारेंट व चाय-काफी हाउस का भी निरीक्षण किया गया। जहां की शिकायतें आ रही थी। कुलड़ों को रिवाश कर चाय पिलाने की शिकायत के साथ ही वैज व नानवैच के नाम ग्राहकों को ठगने की शिकायत थी। कलक्ट्रेट में चल रहे एक रेस्टारेंट के डीप फ्रीज में वैज और नानवैज सामग्री निरीक्षण के दौरान एक साथ पाई गई। जिसे लेकर नोटिस जारी करने की बात विभाग के जिला अभहित अधिकारी एमएन जोशी ने कही। जोशी ने बताया कि 15 दुकानों का गहन निरीक्षण कर 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये गये हैं। जबकि पांच दुकानों दारों को गंदगी सहित अन्य लापरवाही में नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। एक सप्ताह के भीतर जबाब न देने पर ठोस कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा देवी ने निरीक्षण के दौरान नई टिहरी की एक दुकान से माल्टा व बुरांश का एक्सपाइरी हुआ 33 लीटर जूस भी नष्ट किया। दुकानदारों को एक्सपाइरी जूस रखने पर नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *