मुख्यमंत्री को लोक कलाकार महासंघ ने 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा - Seva Bharat Times

मुख्यमंत्री को लोक कलाकार महासंघ ने 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा

 

मुख्यमंत्री धामी ने लोक कलाकारों को दिया आश्वासन

एस बी टी न्यूज अल्मोड़ा रिपोर्टर

अल्मोड़ा/देहरादून। कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जौनसार गढ़वाल कुमाऊं के कलाकारों ने संयुक्त रुप से 11 सूत्री मांगों को लेकर मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उनके आवास पर देहरादून जागकर ज्ञापन सौंपा।

श्री धामी ने लोक कलाकारों को आश्वासन दिया की आपके मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। शिष्टमंडल में देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के मुख्य संयोजक दयानंद कठैत हिमालय स्वर स्वर्गी गोपाल बाबू गोस्वामी के सुपुत्र अमित गोस्वामी शिष्ट मंडल संयोजक बंटी राणा अशोक खड़का राजीव मेहता कोमल जौनसार बावर के वरिष्ठ लोक गायक नंदलाल भारती देहरादून के वरिष्ठ रंगकर्मी हेमंत बुटोला सुभाष देवराड़ी समेत कई कलाकार उपस्थित थे कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल ने श्री धामी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *