मसूरी में ड्रिंक एंड ड्राइव और रेस ड्राइविंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, फॉर्च्यूनर सीज - Seva Bharat Times

मसूरी में ड्रिंक एंड ड्राइव और रेस ड्राइविंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, फॉर्च्यूनर सीज

तेज रफ्तार वाहन की सूचना पर पुलिस ने लगाया बैरियर, चालक गिरफ्तार

मसूरी। मसूरी में रात्रि के समय रेस ड्राइविंग और ड्रिंक एंड ड्राइव की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक फॉर्च्यूनर वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक कॉलर ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि एक फॉर्च्यूनर वाहन तेज रफ्तार में रेस ड्राइविंग करते हुए लाइब्रेरी चौक की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल लाइब्रेरी चौक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि संदिग्ध वाहन स्प्रिंग रोड की ओर चला गया है।

पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए स्प्रिंग रोड से लाइब्रेरी चौक की ओर आने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान स्प्रिंग रोड की ओर से सफेद रंग की फॉर्च्यूनर HR 20P 9000 तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर चालक की जांच की।

चालक के शराब के नशे में होने की आशंका पर एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया, जिसमें शराब का सेवन पाया गया। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को ड्रिंक एंड ड्राइविंग एवं रेस ड्राइविंग के मामले में सीज कर दिया।

पुलिस ने वाहन चालक प्रवीण पुत्र सतीश को गिरफ्तार कर कोतवाली मसूरी लाया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से रात्रि के समय तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने से होने वाली संभावित दुर्घटना को रोकने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *