देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री की इस शोक संवेदना के दौरान वातावरण भावुक रहा। उन्होंने दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।