बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई यात्री घायल - Seva Bharat Times

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई यात्री घायल

 चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर आ बनी

देहरादून/सितारगंज। सितारगंज में बस पलटने से 17 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था। जिस कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।
सोमवार को सितारंगज में चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर आ बनी। गाड़ी चलाते समय चालक फोन पर बात कर रहा था। हादसा होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घटना में अभी तक घायलों की ही सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *