स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को उत्तरांचल नर्सिंग एसोसिएशन ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तरांचल नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष भारती जुयाल एवं महामंत्री एलवीना मैथ्यू ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसोसिएशन की महामंत्री एलवीना मैथ्यू ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा नर्सिंग क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ा है।

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नर्सिंग कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मंत्री सुबोध उनियाल ने एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और नर्सिंग समुदाय के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उत्तरांचल नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से मंत्री के जन्मदिवस पर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा के निरंतर सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *