उत्तराखंड: विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंची एमआईटी की छात्राएं - Seva Bharat Times

उत्तराखंड: विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंची एमआईटी की छात्राएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करने आये महादेवी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.) की छात्राओं ने विधानसभा में भेंट की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छात्राओं से लोकतंत्र की प्रणाली के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपलिका आदि कैसे कार्य करते हैं, के सम्बन्ध में पूरी जानकारी होनी चाहिए तथा आशा व्यक्त की कि छात्राएं विधानसभा की कार्यवाही के अवलोकन से एक नया अनुभव लेकर जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *