पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, 2 नवंबर को देहरादून में होगी आर-पार रैली - Seva Bharat Times

पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, 2 नवंबर को देहरादून में होगी आर-पार रैली

गोपेश्वर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित, आंदोलन की रणनीति पर पदाधिकारियों ने रखे विचार

गोपेश्वर/चमोली। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को गति देने के लिए चमोली जनपद के गोपेश्वर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 2 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित आर-पार रैली की तैयारियों और आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने आगामी रैली को लेकर संगठन की तैयारियों, कर्मचारियों की सहभागिता और आंदोलन को प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूरन सिंह फर्स्वाण, जिला महासचिव दिनेश नेगी, संरक्षक डॉ. बृजमोहन सिंह रावत, महिला संरक्षक लक्ष्मी नेगी, उषा, संध्या, सुरेंद्र सिंह नपलच्याल, विक्रम भारती और बृजमोहन सोरियल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की प्रांतीय महासचिव एल्वीना मैथ्यू, गोपेश्वर-चमोली के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार, एसएनओ बबीता गिरी, सावित्री नर्सिंग अधिकारी , विजय लक्ष्मी, सोफी, राजेश्वरी, जया, पूनम, संतोष, ठाकुर सहित अन्य लोग भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में आगामी 2 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली आर-पार रैली को पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। अब सभी की निगाहें प्रस्तावित रैली पर टिकी हैं, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *