पौड़ी में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद - Seva Bharat Times

पौड़ी में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

पौड़ी गढ़वाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। शनिवार, 5 सितंबर 2026 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 5 सितंबर को बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने 5 सितंबर को जनपद पौड़ी गढ़वाल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी वर्षा की संभावना जताई है। भारी बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *