स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

प्रधानाचार्य प्रतिभा पाठक ने स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों एवं पूर्व छात्र-छात्राओं से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, नेहरू ग्राम में 10 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे विद्यालय परिसर से किया जाएगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा पाठक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित स्थानीय क्षेत्र के नागरिकों और पूर्व  छात्र-छात्राओं की भी सहभागिता रहेगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा पाठक ने स्थानीय क्षेत्रवासियों,  शिक्षकों तथा सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की है।

📢 आप सादर आमंत्रित हैं

दिनांक: 10 अगस्त 2026
समय: प्रातः 9:00 बजे
स्थान: श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, नेहरू ग्राम, देहरादून

विद्यालय परिवार की ओर से सभी क्षेत्रवासियों एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों को इस देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा में सादर आमंत्रित किया गया है।

आइए, तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को व्यक्त करें।

जय हिंद! 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *