“भारतीय संगीत और संस्कृति को नई उड़ान, अलकनंदा संगीत संस्थान की एक माह की कार्यशाला शुरू”

देहरादून। भारतीय संगीत, लोक संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से अलकनंदा संगीत संस्थान के तत्वावधान में एक माह की भारतीय संगीत कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यशाला 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें गायन, वादन, नृत्य (कथक), लोकगीत एवं लोकनृत्य का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संस्थान के व्यवस्थापक मदन उपाध्याय ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारतीय संगीत एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना, देवभूमि उत्तराखंड की मूल सांस्कृतिक विरासत को सहेजना तथा उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, कार्यशाला पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को मंच प्रदर्शन (स्टेज परफॉर्मेंस) का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का विकास हो सके।

कार्यशाला में सभी आयु वर्ग के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। सीमित सीटों के कारण पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है।

कार्यशाला विवरण:

  • आयोजन: अलकनंदा संगीत संस्थान
  • विषय: गायन, वादन, कथक, लोकगीत एवं लोकनृत्य
  • अवधि: 01 जून 2026 से 30 जून 2026
  • स्थान: शान्ति प्लास्टिक स्टोर के सामने, द्वितीय तल
  • संपर्क: मदन उपाध्याय – 9897660486

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *