पूर्व सीएम खंडूरी अस्वस्थ, महापौर समेत जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

विशेष समाचार/ कोटद्वार संवाददाता 

???? कोटद्वार / देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता, जनप्रतिनिधियों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

उत्तराखंड के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में चिंता का माहौल बना हुआ है। वर्तमान में उन्हें देहरादून में गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया है, जहां उनका निरंतर चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी आगंतुकों के मिलने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

इसी क्रम में कोटद्वार के महापौर शैलेंद्र रावत ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भगवान श्री सिद्धबाबा से उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी जी का जीवन ईमानदारी, अनुशासन, सादगी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण से उनके आवास पर भेंट कर खंडूरी जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

जनसेवा और ईमानदारी की मिसाल हैं खंडूरी जी

मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी ने अपने राजनीतिक और सैन्य जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए। उनकी सादगी, पारदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व क्षमता ने उन्हें उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में सम्मान दिलाया है। आज जब वे अस्वस्थ हैं, तब पूरा प्रदेश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।

???? सेवा भारत टाइम्स परिवार भी ईश्वर से प्रार्थना करता है कि आदरणीय खंडूरी जी को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो और उनका मार्गदर्शन समाज को निरंतर मिलता रहे।

????️ Seva Bharat Times | सच के साथ, समाज के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *