महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत - Seva Bharat Times

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

रूद्रपुर। चैकी रम्पुरा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक रम्पुरा क्षेत्र इमली मोहल्ला निवासी 30 वर्षी सोनी पत्नी रवि की मंगलवार की रात संदिग्ध हालातों में घर पर मौत हो गयी। कालोनी से किसी ने इसकी सूचना रम्पुरा पुलिस को दी।

सूचना पर चैकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोनी की मौत बीमारी की वजह से हुयी है।

उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध होने पर पुलिस रात्रि में शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि मौत के कारणों का पत लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *