डॉ उदय शंकर बलूनी बोले— चिकित्सा सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा

देहरादून। सामाजिक सेवा सुरक्षा समिति द्वारा शनिवार को जोगीवाला स्थित बलूनी अस्पताल में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में भव्य “सम्मान समारोह” आयोजित किया गया।

समारोह में बलूनी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टरडॉ उदय शंकर बलूनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह, संरक्षक वेद प्रकाश एवं समिति के पदधिकारियों द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों, नर्सों तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुएडॉ उदय शंकर बलूनी ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने सामाजिक सेवा सुरक्षा समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ समाज में सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने हॉस्पिटल में सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत, SGHS & CGHS योजनाओं के अंतर्गत निशुल्क उपचार की सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी।

सामाजिक सेवा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि अस्पतालों में दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। समिति भविष्य में भी समाज और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित सी ई ओ द्रवेश नौटियाल ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन समिति के मीडिया प्रभारी राहुल राजपूत द्वारा किया गया। समारोह में समिति के संरक्षक वेद प्रकाश, सचिव राजीव मैथ्यू , वरिष्ठ सदस्य ऐलेक सिंह, हेमंत शर्मा, नासिर, अशविन सिंह, कोषाध्यक्ष पूनम सिंह एवं अस्पताल प्रबंधन, समिति के पदाधिकारी, सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *