एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, पुलिस लाइन में दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री बोले- इस दुःख की घड़ी में सरकार और प्रदेश की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचकर स्वर्गीय मनोज मनराल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मनोज मनराल की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि प्रदेश उनकी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को सदैव स्मरण रखेगा। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक समर्पित और कर्मठ अधिकारी को खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *