???? बी प्राक की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ ‘लम्हे 2026’ का भव्य समापन

देहरादून। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘लम्हे 2026’ का समापन प्रसिद्ध गायक बी प्राक की शानदार लाइव प्रस्तुति के साथ हुआ। अपनी भावपूर्ण आवाज और लोकप्रिय गीतों से बी प्राक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया।

समापन समारोह में ‘मिस्टर लम्हे 2026’ और ‘मिस लम्हे 2026’ के विजेताओं की घोषणा की गई। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के छात्र दीपक सिंह रावत को मिस्टर लम्हे 2026 तथा जिज्ञासा यूनिवर्सिटी की छात्रा रिया मिश्रा को मिस लम्हे 2026 का खिताब दिया गया। दोनों विजेताओं ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रबंधन, डीन, फैकल्टी सदस्य और मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कुलपति डॉ. अनिल सुब्बा राव पायला ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के समग्र विकास, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा देते हैं। वहीं उप-कुलपति डॉ. अनीथा रामचन्द्र ने आयोजन समिति की सराहना की।

मुख्य अतिथि श्री अजीत यादव और इंग्लैंड की वरिष्ठ सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. कविता सिंह ने भी छात्रों को प्रेरित किया। अजीत यादव ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस और नैतिक नेतृत्व पर अपने विचार साझा किए, जबकि डॉ. कविता सिंह ने हेल्थकेयर क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्टता का संदेश दिया।

इस दौरान यूथ पार्लियामेंट, फैशन शो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित बाँसुरी वादक पं. रोनू मजूमदार की मनमोहक प्रस्तुति ने समापन समारोह को और खास बना दिया।

अंत में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अमित अदलखा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए बताया कि इस वर्ष 60 से अधिक प्रतियोगिताओं में रिकॉर्ड भागीदारी रही। ‘लम्हे 2026’ युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव बनकर उभरा, जिसने आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी की समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *