चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा - Seva Bharat Times

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा

आज उत्तराँचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जनपद शाखा उत्तरकाशी के बैनर तले नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमान अजय सिंह रावत ज़ी,महामंत्री श्रीमान राम गोपाल पंवार ज़ी के आह्वान पर प्रथम बैठक नगर पालिका परिषद के सभागार कक्ष में आहूत की गयी।  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के द्वारा सबसे पहले नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की गयी! महासंघ के द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं को बहुत ही मजबूती से सर्वोच संगठन के समक्ष प्रेषित की गयी।

1- केंद्र सरकार के द्वारा DA 3% की बढ़ोतरी को राज्य सरकार उत्तराखंड में भी तुरंत शाशनादेश हेतु पक्ष में प्रस्ताव दिया गया।

2- छटे वेतनमान के अनुसार DA 50% पार करने के बाद समस्त कार्मिको के भत्तों में बढ़ोतरी हेतु भी प्रस्ताव रखा गया।

3- उत्तराखंड के समस्त कर्मचारी साथियों के प्रोत्साहन हेतु दिवाली बोनस हेतु सरकार को जल्द से जल्द दीपावली से पहले शाशनादेश जारी करने के लिए पक्ष रखा गया।

4- आपातकालीन सेवा में कार्यरत समस्त अधिकारी कर्मचारी जो कि सरकारी आवास में रहते हैं जिनका HRR (हाउस रेंट रिकवरी ) 560 रूपये प्रत्येक महीने काटी जाती है उसको रोकने हेतु भी प्रस्ताव दिया गया।

5- स्वास्थ्य विभाग के उन कर्मचारी -अधिकारी जिन्हे कोरोनाकल में 10000 कि प्रोत्साहन राशि नहीं मिली इस हेतु भी मजबूती से सर्वोच्च संगठन के समक्ष प्रोत्साहन राशि अनुमन्य करने हेतु प्रस्ताव दिया गया।

6- स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी -कर्मचारी जो कि यात्रा ड्यूटी में सिपाही के रूप में सेवा करते हैं उन्हें जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि एवं Ta/da का भुगतान करने हेतु प्रस्ताव दिया गया।

7- यात्रा ड्यूटी के दौरान यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उन्हें 50 लाख का धनराशि की मांग हेतु भी प्रस्ताव दिया गया!

8- नर्सिंग अधिकारीयों को मिलने वाले वाहन भत्ते, फार्मेसी अधिकारी के पद IPHS में बढ़ोतरी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कपड़ा भत्ता आदि के अनुमन्य हेतु भी प्रस्ताव दिया गया।

आज की सभा में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ बहुत ही सम्मानीति अध्यक्ष श्रीमान जोगेंद्र सिंह पडियार ज़ी,महासंघ के मुख्य सलाहकार,डिप्लोमा फार्मेसी संगठन के गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष एवं उत्तराँचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमान वीरेंद्र सिंह पंवार ज़ी, सम्मानित अध्यक्ष श्री अजय जोशी ज़ी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तरकाशी, राजकीय नर्सिंग सेवा संघ के सम्मानित अध्यक्षा एवं सर्वोच संगठन में संप्रेक्षक सम्मानित श्रीमती आशा भारद्वाज ज़ी,गंगा घाटी के उपाध्यक्ष सम्मानित श्रीमान अर्जुन पडियार ज़ी आयुष विभाग के बहुत ही ऊर्जावान एवं सर्वोच संगठन उत्तराँचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान विजय पाल पयाल ज़ी, एवं आयुष संगठन के सम्मानित अध्यक्ष/सचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *