उत्तराखंड ने पहले मैच में छतीसगढ़ को संघर्षपूर्ण मुकालबे में 2-1 से पराजित कर प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया - Seva Bharat Times

उत्तराखंड ने पहले मैच में छतीसगढ़ को संघर्षपूर्ण मुकालबे में 2-1 से पराजित कर प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया

समाचार सार

मैच के शुरुआत में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड पर दवाब बनाया जिसका फायदा उन्हें मैच के 24 वें मिनट में मिला और टीम ने उत्तराखंड पर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार तालमेल से टीम ने लगातार विपक्षी टीम पर हमले किये।

समाचार विस्तार :-

.देहरादून। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 15 मार्च तक दिल्ली शासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमे उत्तराखंड की सिविल सर्विसेज की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। उत्तराखंड ने अपने पहले मैच में छतीसगढ़ को संघर्षपूर्ण मुकालबे में 2-1 से पराजित कर प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया।

मैच के शुरुआत में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड पर दवाब बनाया जिसका फायदा उन्हें मैच के 24 वें मिनट में मिला और टीम ने उत्तराखंड पर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार तालमेल से टीम ने लगातार विपक्षी टीम पर हमले किये। उत्तराखंड के स्टार फारवर्ड खिलाड़ी सुशील रावत ने मैच के 39वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल कर टीम का स्कोर 1-1 कर दिया।

सुशील रावत ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुवे में के 58 वें मिनट में अपना दूसरा कर मार कर टीम को 2-1से आगे कर दिया छत्तीसगढ़ ने वापसी की पूरी कोशिश की पर उत्तराखंड के डिफेंस बाली,महिपाल,और राजेश जुगरान ने शानदार बचाव किये जिससे अंत में उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 2-1 से पराजित कर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

टीम मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम को जीत हासिल हुई बी सी राणा ने बताया की उत्तराखंड का प्रीक्वार्टर फाइनल मैच केरल से होगा साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस बार प्रतियोगिता नॉक आउट के आधार पर खेली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *