राजनीतिक पहाड सिर पर टूटने से कांग्रेस में हड़कंप, लगी दिल्ली दौड - Seva Bharat Times

राजनीतिक पहाड सिर पर टूटने से कांग्रेस में हड़कंप, लगी दिल्ली दौड

भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल का चुनाव की तैयारियां शुरू ही की थी कि कांग्रेस के सिर पर राजनीतिक पहाड़ टूटने शुरू हो गए। भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं।

अब कांग्रेस चुनाव की तैयारियां छोड आपदा प्रबंधन में जुट गयी है। कहीं भाजपा सेंधमारी के और झटके न दे इसके लिए सोमवार की सुबह उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं।

ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को दिल्ली रवाना होंगे। इन नेताओं की अचानक दिल्ली रवानगी को विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *