उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन जनपद टिहरी गढ़वाल के मस्तराम अध्यक्ष, एवं विकास बने महामंत्री - Seva Bharat Times

उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन जनपद टिहरी गढ़वाल के मस्तराम अध्यक्ष, एवं विकास बने महामंत्री

नर्सिंग अधिकारी की सेवा मानवता की सेवा का प्रतीक है और इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी कर्मचारी एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं।

उत्तराखंड। कल दिनांक 3/10/2024 गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल राजकीय नर्सिंग सेवा संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ! यह अधिवेशन संघ के भविष्य की दिशा तय करने और नर्सिंग अधिकारीयों की सेवा एवं विकास के प्रति आपके समर्पण को पुनः स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इस अधिवेशन के माध्यम से नर्सिंग अधिकारीयों ने अपने संगठन को सुदृढ़ किया है, बल्कि समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग अधिकारीयों की महत्ता को भी आगे बढ़ाया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण एवं गोपनीयता की शपथ ली

नर्सिंग अधिकारी की सेवा मानवता की सेवा का प्रतीक है और इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी कर्मचारी एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। यह संगठन न केवल नर्सिंग अधिकारीयों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा, बल्कि राज्य के स्वास्थ्य तंत्र में भी सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगा।

अध्यक्ष पद पर श्री मस्तराम, महामंत्री श्री विकास सोवंशी ,कोषाध्यक्ष श्री विनय कुमार, संरक्षक श्रीमती वीना शाह ,वरिष्ठ सलाहकार श्रीमती संगीता नेगी एवं श्रीमती हेमा भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सनी सैनी एवं श्रीमती आरती छेत्री ,उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना ,प्रवक्ता श्रीमती सरिता चौहान एवं श्रीमती शशि , संगठन मंत्री श्रीमती रजनी थपलियाल एवं श्रीमती अनविंदर कौर, संयुक्त मंत्री श्रीमती अमृता कौर एवं श्रीमती निर्मला चौहान ,मीडिया प्रभारी श्रीमती दीप्ति पोखरियाल, विधिक सलाहकार श्रीमती सुनीता कंडारी एवं कुमारी मांगी देवी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुचित्रा चौहान, श्रीमती सीमा गोसाई ,श्रीमती प्रिंस कलl, श्रीमती मोनिका, श्रीमती अभिलाषा, श्रीमती दीपमाला एवं श्रीमती नीलम दीक्षित सभी जनपद टिहरी के कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती भारती जुयाल, महामंत्री एलविना मैथ्यू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिना शाह, प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष जिला हरिद्वार श्री गिरीश चंद्र ,गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्रीमती छवि घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी, श्री गिरीश उनियाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। श्री उनियाल ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि टिहरी गढ़वाल के नर्सिंग अधिकारी नवीन पदाधिकारियों के नेतृत्व में संघ न केवल अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा, बल्कि नई चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *