'क्या इन दो नामों तक सीमित है कांग्रेस' राहुल और प्रियंका गांधी पर बोले आनंद शर्मा - Seva Bharat Times

‘क्या इन दो नामों तक सीमित है कांग्रेस’ राहुल और प्रियंका गांधी पर बोले आनंद शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की संचालन समिति से इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर पार्टी के नेतृत्व पर भी बड़े सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि ‘यह पार्टी हम सभी की है।’ उन्होंने पार्टी के शीर्ष पर पद के लिए केवल गांधी परिवार के नाम की चर्चा पर भी सवालिया निशान लगाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई हैं। खबर है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्दी बैठक बुला सकती हैं।

एनडीटीवी से बातचीत में शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को गांधी परिवार से हटकर सोचने की  जरूरत है। वह कहते हैं कि इस बात का कोई कारण नहीं है कि सूची केवल राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा तक सीमित होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘क्या कांग्रेस केवल इन दो नामों तक सीमित है? क्या हम कांग्रेस पार्टी के इतिहास का मजाक नहीं उड़ा रहे हैं।’ खबरें हैं कि राहुल शीर्ष पद की उम्मीदवारी के लिए अनिच्छुक हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का प्रदर्शन खराब रहा है।

राहुल का इनकार, सोनिया बीमार, प्रियंका का रिकॉर्ड बेकार; गैर-गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय!

शर्मा, गुलाब नबी आजाद समेत 23 नेताओं ने करीब दो साल पहले सोनिया गांधी को पत्र लिखा था, जिसमें संगठन स्तर पर बदलाव की बात कही गई थी। अब शर्मा का कहना है कि वह बागी नहीं, सुधारवादी हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या संविधान (पार्टी के) का पालन करने के लिए कहना गुनाह है?’ खबर है कि पहाड़ी राज्य में पद छोड़ने पर उन्होंने सोनिया को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पार्टी के फैसलों में शामिल नहीं किए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी।

आजाद भी दे चुके हैं झटका
जम्मू और कश्मीर में गठित चुनाव समिति से वरिष्ठ नेता आजाद ने भी इस्तीफा दे दिया था। खास बात है कि राज्य में चुनाव होने हैं और कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

2024 विधानसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि पार्टी इनके जरिए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है। चुनाव में हो बैक टू बैक हो रही हार और नेताओं के साथ छोड़ने के चलते कांग्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *