इंश्योरेंस क्लेम के लिए धोखाधड़ी करने वाले दो लोग गिरफ्तार - Seva Bharat Times

इंश्योरेंस क्लेम के लिए धोखाधड़ी करने वाले दो लोग गिरफ्तार

पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके पास एक लग्जरी कार भी बरामद की है।

समाचार विस्तार से पढ़ें

आगे और पढ़ें : – चैकिंग के दौरान नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास एक लग्जरी कार भी बरामद की है। मामले का खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर बीडी उनियाल ने किया। सीओ बीडी उनियाल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में डूमेट के पास चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई, तो कार से अलग-अलग प्रदेशों की नंबर प्लेट बरामद हुई। जिसके चलते जब कार में सवार 2 लोगों से पूछताछ की गई तो मामला धोखाधड़ी कर इंश्योरेंस क्लेम करने का निकला। जिसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी बीडी उनियाल ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। जिसने इंश्योरेंस क्लेम के लिए वहां झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई और कार को यहां लाकर छुपा दिया। इतना ही नहीं वहां से 6 लाख रूपये क्लेम भी ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जो इस तरह की धोखाधड़ी करते हैं।
————————————-
चैकिंग के दौरान नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक लाख से अधिक की स्मैक, डोडा पोस्त बरामद की गई है। साथ ही स्मैक बेचकर कमाए गए रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर बीडी उनियाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. जिसमें विशेष तौर पर नशा तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में सैदपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम स्मैक, 10 किलोग्राम डोडा पोस्त और 4 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ। साथ ही स्मैक बेचकर कमाए गए 8,540 रुपए भी बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *