IIMC एलुम्नाई के सालाना मीट में इम्का उत्तराखंड चैप्टर का गठन - Seva Bharat Times

IIMC एलुम्नाई के सालाना मीट में इम्का उत्तराखंड चैप्टर का गठन

आईआईएमसी (IIMC) एलुम्नाई एसोसिएशन (इम्का) का सालाना मीट देहरादून में संपन्न हुआ, जिसमें इम्का के उत्तराखंड चैप्टर का गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार भूपेश पंत को अध्यक्ष, मुदिता अग्निहोत्री को महासचिव, मनिता हरित को कोषाध्यक्ष और पल्लवी सिंह को संगठन सचिव चुना गया।

इनके अलावा सात लोगों को कार्यकारिणी में भी चुना गया। इम्का का कनेक्शन्स मीट का सिलसिला दिल्ली में 27 फरवरी को शुरू हुआ था और देहरादून में इस साल का 27वां मीट आयोजित किया गया था। आईआईएमसी से पास पूर्व छात्र-छात्राओं का यह सालाना मिलन कार्यक्रम देश-विदेश के दो दर्जन से अधिक शहरों में आयोजित किया जाता है।

इस मौके पर इम्का के संस्थापक सदस्य रीतेश वर्मा ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों और पहलों की जानकारी दी। चैप्टर अध्यक्ष भूपेश पंत ने संगठन को उत्तराखंड में मजबूत करने का भरोसा दिया। महासचिव मुदिता अग्निहोत्री ने राज्य में आने वाले दिनों में एसोसिएशन की गतिविधियां बढ़ाने की बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *