देहरादून। मंगलवार रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.5 बताई गई है और इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र बताया जा रहा है। बागेश्वर, चंपावत, रुद्रपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने कंपन महसूस होने की सूचना दी।
अचानक धरती हिलने से कई स्थानों पर लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। यह शुरुआती जानकारी है और आधिकारिक आंकड़ों के आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।