CRIME NEWS: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - Seva Bharat Times

CRIME NEWS: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS:

पिथौरागढ़। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी रविन्द्र कोठारी (29) पुत्र प्रकाश चन्द्र मूल निवासी ग्राम उड़ई देवलथल थाना व जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी रई पिथौरागढ़ ने उसे शादी का झांसा देकर वर्ष 2022 से उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गयी तो आरोपी पीड़िता का बच्चा गिराने की बात कहकर उससे मारपीट भी करने लगा।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जिसे साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बीती शाम गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *