कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल - Seva Bharat Times

कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

कार चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी

अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटना में बीती देर रात एक कार के खाई में गिर जाने से जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम द्वाराहाट से कार सवार पांच लोग नौबाड़ा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे की कार नागार्जुन के समीप पहुंची कार चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के खाई में गिरते ही मौके पर चीखकृपुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी।

कार के खाई में गिर जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया तो वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कार स्वामी चौड़ा निवासी गिरीश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायलों में चौड़ा निवासी चंदन बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह, सिलंग निवासी प्रकाश सिंह पुत्र रणजीत भाकुनी, धमेड़ा निवासी दीपक रावत पुत्र नंदन सिंह और चौड़ा निवासी गोपाल बिष्ट पुत्र हर सिंह बिष्ट शामिल है। जिनका उपचार सीएचसी द्वाराहाट में किया जा रहा है। वहीं हादसे की खबर के बाद क्षेत्र में गम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *