देहरादून में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 30 सितंबर से नामांकन शुरू

12 अक्टूबर को मतदान, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना; जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

देहरादून। जनपद देहरादून में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों एवं स्थानों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशीष चौहान ने पंचायत उपचुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।

4 अक्टूबर को नाम वापसी

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 4 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

12 अक्टूबर को मतदान

पंचायत उपचुनाव के लिए 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

14 अक्टूबर को आएंगे परिणाम

मतदान के बाद 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना कार्य समाप्त होने तक जारी रहेगी और इसके बाद निर्वाचन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मतदान एवं मतगणना के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने को कहा है।

पंचायत उपचुनाव की प्रमुख तारीखें

प्रक्रिया तारीख समय
नामांकन 30 सितंबर–1 अक्टूबर सुबह 10 से शाम 5 बजे
नामांकन पत्रों की जांच 3 अक्टूबर सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक
नाम वापसी 4 अक्टूबर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे
चुनाव चिन्ह आवंटन 5 अक्टूबर सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान 12 अक्टूबर सुबह 8 से शाम 5 बजे
मतगणना 14 अक्टूबर सुबह 8 बजे से कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *