मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई संवेदनशीलता, दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिवार को दी ₹10 लाख की सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के पिता गोपाल सिंह बोहरा को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को हुए एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *