पत्रकारिता दिवस को लेकर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की अहम बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

सेवा भारत टाइम्स/ विशेष रिपोर्ट 

देहरादून। राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के आयोजन को लेकर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज परेड मैदान के निकट आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेश रोहिला ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

बैठक की शुरुआत में जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी 30 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन समिति का हिस्सा होंगे और कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पत्रकारों को एक परिवार की तरह मिलकर इस महत्वपूर्ण दिवस को सफल बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने-अपने स्तर पर योगदान देने की अपील की।

बैठक में उपस्थित महासंघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित:

प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाईं, जिला सचिव टीना वैश्य, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिराड़ी, पूर्व जिला महामंत्री राकेश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राजेश बहुगुणा, शिवनारायण सिंह, ओमीपाल, नवीन यादव, वीके शर्मा, जगमोहन मौर्य, हेमेंद्र मलिक एवं ओम नारायण वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु:

  • 30 मई को होगा राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस आयोजन
  • सभी पदाधिकारी बनेंगे आयोजन समिति का हिस्सा
  • पत्रकारों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
  • एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *