विश्व शांति का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से भव्य युवा रैली निकाली गई - Seva Bharat Times

विश्व शांति का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से भव्य युवा रैली निकाली गई

देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा प्रीत विहार, दिल्ली में युवाओं का आवाहन करने एवं ब्रह्मज्ञान के माध्यम से विश्व शांति का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से भव्य युवा रैली निकाली गई। गुरुदेव आशुतोष महाराज के युवा स्वयंसेवकों ने बड़ चढ़ कर इस रैली में भाग लिया। संस्थान द्वारा 25 से 31 दिसंबर तक बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिफेंस एन्क्लेव, प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास, प्रीत विहार, दिल्ली में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों, विशेष रूप से युवाओं को कार्यक्रम में पहुँच कर भगवान श्री राम द्वारा बताए गए शाश्वत तथा पवित्र मार्गदर्शन को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कथा का प्रस्तुतिकरण साध्वी श्रेया भारती जी (शिष्या, श्री आशुतोष महाराज जी – संस्थापक व संचालक, डीजेजेएस) द्वारा किया जाएगा।
युवा हमारे देश का स्वर्णिम भविष्य और राष्ट्र रूपी देह की रीढ़ के समान हैं। यदि उन्हें सही दिशा दी जाए तो वे अपने और देश के विकास के लिए चमत्कार कर सकते हैं। हालाँकि, इन दिनों देखा जा रहा है कि कई युवा नशे की लत और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों के शिकार हो रहे हैंय इसलिए उन्हें सही रास्ता दिखाने में उनकी मदद करना अनिवार्य हो जाता है। जब एक व्यक्ति उस सर्वाेच्च ऊर्जा, यानि ईश्वर से जुड़ा होता है, तब वह सही काम करने का विवेक और प्रेरणा पाता है। समय के पूर्ण आध्यात्मिक गुरु के आशीर्वाद से ब्रह्मज्ञान के माध्यम से हम ईश्वर के तत्त्व स्वरूप अर्थात अंतःस्थित दिव्य प्रकाश से जुड़ने की कला सीख पाते हैं। तदोपरांत, इस प्रकाश पर निरंतर ध्यान के माध्यम से हम सांसारिक समस्याओं व दुविधाओं से ऊपर उठने में सक्षम हो, स्पष्ट रूप से सही और गलत के बीच अंतर कर पाते हैं और इस प्रकार जीवन भर सही मार्ग का अनुसरण करते हैं। युवा रैली ने स्थानीय लोगों, विशेष रूप से युवाओं को श्री राम कथा के लिए आमंत्रित करने के लिए एक सफल माध्यम के रूप में कार्य किया। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि ब्रह्मज्ञान पर आधारित ध्यान समय की आवश्यकता हैय क्योंकि यही चिरस्थायी सुख और शांति का एकमात्र स्रोत है। यह सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *