ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री और देवेंद्र चमोली कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला कार्यकारिणी के चुनाव में मूलचंद शीर्षवाल को जिलाध्यक्ष, ज्योति भट्ट ध्यानी को महामंत्री तथा देवेंद्र चमोली को कोषाध्यक्ष चुना गया। तीनों पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव निर्वाचन अधिकारी अनिल वर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अधीर मुखर्जी की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव के बाद संगठन से जुड़े पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि नई जिला कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों, अधिकारों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
चुनाव के दौरान जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता, प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, एसपी उनियाल, द्विजेन्द्र दत्त बहुगुणा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह नजर, एलएम लखेड़ा, नवीन बधानी, रितिक अग्रवाल, जावेद हुसैन, रक्षा शर्मा, किशन सिंह गुसाईं, अनुराधा ढौंडियाल, नवीन यादव, विरेश रोहिला और अफरोज खान सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।