मुख्यमंत्री धामी ने सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो कर बधाई दी - Seva Bharat Times

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो कर बधाई दी

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *