उत्तराखंड: व्यापारी ने विवाद के चलते दूसरे को मारी गोली - Seva Bharat Times

उत्तराखंड: व्यापारी ने विवाद के चलते दूसरे को मारी गोली

नैनीताल। हल्द्वानी में बीती रात मामूली विवाद पर एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे रेस्टोरेंट कारोबारी को गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेटंर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात काठगोदाम क्षेत्र के पंचक्की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में दो रेस्टोरेंट्स कारोबारी बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिससे बिशन सिंह नाम के रेस्टोरेंट कारोबारी को गोली जबड़ा फाड़ते हुए पार हो गयी। गोली की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों रेस्टोरेंट संचालक चंपावत के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *