UTTARAKHAND NEWS: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, छह लोग घायल - Seva Bharat Times

UTTARAKHAND NEWS: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, छह लोग घायल

हल्द्वानी अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। साथ ही 6 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए।  ब्रेक फेल होने से ड्राइवर कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

इस सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि कार सड़क पर ही पलट गई। अगर कार खाई में गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो जाता। हादसे की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस मौके पर पहुंची।

इस दुर्घटना में 37 वर्षीय दिल्ली निवासी लक्ष्मण सिंह को अचेत अवस्था में स्थानीय लोहादसे में सितारगंज निवासी वाहन चालक 47 वर्षीय त्रिलोक सिंह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी उमा बिष्ट, 16 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ, 13 वर्षीय पुत्र त्रिलोक, 30 वर्षीय निशा सिंह और 6 वर्षीय नियान सिंह बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार सभी लोग दिल्ली में व्यापार करते हैं। परिवार सहित दिल्ली से रानीखेत घूमने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *