विधायक ने सुद्वोवाला मंडल के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक - Seva Bharat Times

विधायक ने सुद्वोवाला मंडल के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सेलाकुई। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कैंप कार्यालय सुद्वोवाला में भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान को लेकर सुद्वोवाला मंडल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने अभियान के तहत चलाए जा रहे ‘घर-घर संपर्क’ कार्यक्रम में मंडल द्वारा विभिन्न बूथों पर किए जन संपर्क का विवरण लिया। घर घर संपर्क अभियान जो 20 जून से शुरू हुआ था, 30 जून तक पूर्ण किया जाना है।

विधायक ने पदाधिकारियों से जाना की अभी तक मंडल के कितने बूथों तक जनसंपर्क अभियान पूरा किया जा चुका है व कितना बाकी है। इस दौरान विधायक ने शेष बचे हुए बूथों पर जन संपर्क कर 30 जून तक अभियान को सपफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सभी के साथ चर्चा की।

इस अवसर पर सुद्वोवाला मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, महामंत्राी संदीप धनई, जिला महिला मोर्चा महामंत्राी रीता कैसी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनूप सेमवाल, जिला किसान मोर्चा महामंत्राी सुखदेव पफरस्वान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज धीमान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता क्षेत्राी, विधायक प्रतिनिधि अशोक नेगी, प्रदीप जोशी, ग्राम प्रधान भाऊवाला रमा थापा, विनोद थापा, नीरज नेगी, उपाध्यक्ष शैलेश थापली, वीके शर्मा, आदि मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *