किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों का पुलिस ने किया चालान - Seva Bharat Times

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों का पुलिस ने किया चालान

डोईवाला पुलिस द्वारा केशवपुरी बस्ती डोईवाला मे चलाया सत्यापन अभियान।

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों के पुलिस अधिनियम मे किये चालान, 03 लाख 80 हज़ार रुपये का किया जुर्माना।

कोतवाली डोईवाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह IPS द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।

जिसके क्रम में आज दिनांक 24.06.24 को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के केशवपुरी बस्ती/राजीवनगर डोईवाला मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो/किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग हेतु प्रभावी सत्यापन अभियान वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए करीब 210 किरायेदारो/संदिग्ध व्यक्ति सत्यापन किया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 03 लाख 80 हजार रूपये का जुर्माना तथा 10 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम मे चालान किया गया।

उक्त कार्यवाही मे 02 दुपहिया वाहन संदिग्ध मिलने पर थाना/चौकी पर लाये गये तथा 36 संदिग्ध व्यक्तियो को थाने पर लाकर विस्तृत पूछताछ की गयी। थाने/चौकी पर लाये गये संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

#UttarakhandPolice #verification

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *