उत्तराखंड: वरिष्ठ रंगकर्मी रजनी अस्थाना का निधन - Seva Bharat Times

उत्तराखंड: वरिष्ठ रंगकर्मी रजनी अस्थाना का निधन

देहरादून। उत्तराखंड की वरिष्ठ रंगकर्मी रजनी अस्थाना का आकस्मिक निधन हो गया। रजनी ओएनजीसी से सेवानिवृत्त हुई थी उनकी आयु 70 वर्ष थी। उन्होंने ओएनजीसी थयेटर ग्रुप के साथ हिन्दी के बहुचर्चित नाटक आधे अधूरे, महाभोज, आषाढ़ का एक दिन, नीम हकीम में प्रमुख भूमिका में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया।

रजनी वर्षों से देहरादून की प्रसिद्ध नाट्य संस्था वातायन से जुड़ी हुई थी उन्होंने वातायन नाट्य संस्था के साथ जिस लाहौर नई व्याख्या,जी जैसी आपकी मर्जी ,नटसम्राट तथा अन्य नाटकों में बहुत सुंदर और सजीव अभिनय किया रजनी पूर्ण रूप से रंगमंच को समर्पित थी।

उन्होंने शास्त्रीय गायन की शिक्षा भी ग्रहण की थी। वह बहुत अच्छी गायिका थी तथा उन्हें गजल गायकी का शौक था। रजनी आचार्य रजनीश से प्रभावित थी तथा उनके कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल रहती थी।

उनके निधन से रंग जगत को अपूर्ण क्षति हुई है। रंग कर्मियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनका निधन बीती रात को हुआ मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में हुआ। वे डेंगू से मल्टी ऑर्गन फैलियर हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *