DEHRADUN: द आर्यन स्कूल में मॉक पार्लियामेंट डिबेट का आयोजन - Seva Bharat Times

DEHRADUN: द आर्यन स्कूल में मॉक पार्लियामेंट डिबेट का आयोजन

द आर्यन स्कूल में भारतीय संसद की कार्यप्रणाली को समझाने के उद्देश्य से एक मॉक पार्लियामेंट डिबेट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पॉलिटिकल साइंस विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के जज के रूप में द आर्यन स्कूल के जनरल मैनेजर और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान के विशेषज्ञ तुहिन दासगुप्ता उपस्थित रहे।

उन्होंने छात्रों की सराहना की और उन्हें सार्वजनिक मामलों की जानकारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों ने सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों की भूमिकाएं निभाईं। यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ कृ जीरो आवर और डिबेट।

जीरो आवर के दौरान कुछ छात्रों ने नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, अमित शाह और निर्मला सीतारमण जैसे प्रसिद्ध नेताओं की भूमिका निभाते हुए भाषण दिए। डिबेट के दौरान छात्रों ने टैक्स कानून, वक्फ बोर्ड, पहलगाम आतंकी हमला, मणिपुर मुद्दा और कर्ज मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सभी छात्रों ने संयम और स्पष्टता के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के समापन के दौरान परिणामों की घोषणा की गई। ग्रुप 1 में ‘मुख्य पात्र’ की श्रेणी में प्रथम स्थान अश्मित सिंह को प्रदान किया गया। ग्रुप 2 में वक्तृत्व श्रेणी में यश पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रुशिल नरंग द्वितीय स्थान पर रहे और मान्या मित्तल ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाउस-वाइज परिणामों में अथर्वा हाउस प्रथम स्थान पर रहा, सामा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, रिग हाउस तीसरे स्थान पर रहा और यजुर हाउस को चैथा स्थान मिला।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रिंसिपल बी. दास गुप्ता ने कहा, “इस आयोजन ने छात्रों को चर्चा, कानून निर्माण और लोकतंत्र में सहयोग की महत्ता को समझने में मदद की। इसने छात्रों को बोलने, सुनने और भारतीय संसद की कार्यप्रणाली को जानने का एक अद्भुत अवसर प्रदान किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *