बहुत याद आएंगे "गजोधर भैया", काफी यादें उत्तराखंड से भी जुड़ी हैं - Seva Bharat Times

बहुत याद आएंगे “गजोधर भैया”, काफी यादें उत्तराखंड से भी जुड़ी हैं

देहरादून। (एस बी टी न्यूज) हास्यरस की दुनिया में “गजोधर भैया” के नाम से जाने वाले राजू श्रीवास्तव की काफी यादें उत्तराखंड से भी जुड़ी हैं। उन्हें नैनीताल से काफी लगाव था। दिसंबर 2020 में परिवार और दोस्तों के साथ राजू श्रीवास्तव नैनीताल आए थे। इस दौरान उन्होंने 25 दिसंबर को अपना जन्मदिन भी यही पर मनाया था।

25 दिसंबर 2020 को राजू अपना जन्मदिन मनाने सपरिवार जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक रिसॉर्ट में रुकने के साथ जिप्सी सफारी भी की थी। उन्होंने बताया था कि जंगल के रोमांचक अनुभवों से गुजरने के साथ ही उन्हें कई वन्यजीवों का भी दीदार भी हुआ था। वापस लौटने से पहले अचानक उन्होंने नैनीताल जाने की योजना बना ली।

राजू श्रीवास्तव की बहुत सी यादें नैनीताल से जुड़ी हुई है। यहां उन्होंने परिवार वालों और दोस्तों के साथ काफी मस्ती की थी। नैनीताल में घूमने के दौरान राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि उन्हें नैनी झील से बेहद लगाव है, जिस वजह से वह हर साल सरोवर नगरी घूमने जरूर आते हैं। राजू श्रीवास्तव ने नैनीताल के एक रेस्टोरेंट में परिवार संग कुमाऊंनी व्यंजनों का लुत्फ उठाया था। नैनीताल से जाने से पहले उन्हें यहां के लोगों से वादा किया था कि वो जल्द ही सरोवर नगरी आएंगे, लेकिन आज उनके निधन की खबर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *