उत्तराखंड: हिमखंड टूटने से केदारनाथ पैदल मार्ग अवरूद्ध - Seva Bharat Times

उत्तराखंड: हिमखंड टूटने से केदारनाथ पैदल मार्ग अवरूद्ध

रुद्रप्रयाग। तीन दिन से लगातार हो रही बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम में  हिमखंड टूटने से केदारनाथ पैदल मार्ग भैरवघाटी के पास अवरुद्ध हो गया है। इससे केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य में जुटे घोड़ा-खच्चर संचालक और श्रमिकों की आवाजाही बंद हो गई है।

इस कारण धाम में पुनर्निर्माण के लिए सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटा दी थी।

पुनर्निर्माण और यात्रा की तैयारी से संबंधित सामग्री घोड़े-खच्चरों से धाम में पहुंचाई जाने लगी थी, लेकिन सोमवार हिमखंड आने से भैरवघाटी में मार्ग बंद हो गया है। जल्द से जल्द पैदल मार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *