सड़क हादसे में पांच पर्यटकों की मौत, कई घायल - Seva Bharat Times

सड़क हादसे में पांच पर्यटकों की मौत, कई घायल

बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया

एसबीटी न्यूज उत्तराखंड

बागेश्वर। बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव की टीम मौके पर पहुँची, और राहत एवं बचाव कार्य कर मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों वाहन संख्या यूके 04 पीए 1755 व वाहन संख्या यूके 04 पीए 1376 की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि दो वाहनों  की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया।

जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल भी जाना। उपजिलाधिकारी कपकोट पारीतोश वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *