कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी - Seva Bharat Times

कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी

देहरादून। विकासनगर में सेलाकुई के रामपुर गांव में रविवार शाम एक कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब सवा पांच बजे की है। आग अधिक होने के कारण डाकपत्थर स्टेशन से भी एक फायर ब्रिगेड वाहन बुलवाया गया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग को नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *