उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ़ घन्ना भाई नहीं रहे - Seva Bharat Times

उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ़ घन्ना भाई नहीं रहे

DEHRADUN: प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें गंभीर हालत में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले चार दिनों से वे वेंटिलेटर पर थे।

आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करवा रहे थे।

कुछ दिन पूर्व उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई थी। सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। तबियत ज्यादा खराब होने पर चार दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया था।

घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया था। उन्होंने हास्य भूमिका के जरिए लोगों को खूब हंसाया । क्या खबर थी हंसाने वाले किरदार के घन्ना भाई आज यू इस तरह रुलाकर चले जाएंगे

इस बीच घन्ना भाई ने राजनीति क्षेत्र में भी जोर आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *